Positive News MP : दतिया पुलिस का मानवीय चेहरा: कार्रवाई के दौरान SDOP आकांक्षा जैन ने नवजात को गोद में लेकर दिया सहारा….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के दतिया जिले अवैध शराब के विरुद्ध चल रही पुलिस कार्रवाई के दौरान दतिया में मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल सामने आई। कानून व्यवस्था की सख्ती के बीच दतिया पुलिस का अत्यंत करुणामय रूप देखने को मिला।

कार्रवाई के समय SDOP दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन की नजर कड़ाके की ठंड में अकेले, भूखे और लगातार रोते लगभग तीन माह के नवजात शिशु पर पड़ी। शिशु की स्थिति को गंभीरता से समझते हुए उन्होंने तुरंत उसे गोद में उठाया और स्नेह व सुरक्षा प्रदान की।

बता दें कि SDOP आकांक्षा जैन ने तत्काल दूध मंगवाया तथा ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़ों की व्यवस्था कर नवजात को सुरक्षित व सहज किया। कुछ समय बाद जब शिशु शांत हुआ, तब उसे उसकी बड़ी बहन के सुपुर्द करते हुए आवश्यक समझाइश भी दी गई। यह घटना केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रही, बल्कि वर्दी में निहित मानवीय धर्म, करुणा और संवेदनशील दायित्व का जीवंत उदाहरण बन गई। दतिया पुलिस के इस मानवीय प्रयास की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *