भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2022 बैच के 8 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह स्थानांतरण आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगा।
— जारी आदेश के मुताबिक
जारी सूची के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के पद पर पदस्थ सुश्री अनु बेनीवाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जबलपुर बनाया गया है। लांजी (बालाघाट) में एसडीओपी के रूप में कार्यरत ओमप्रकाश को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-3 इंदौर नगर पुलिस में पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार बैहर (बालाघाट) के एसडीओपी करणदीप को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उज्जैन तथा करैरा (शिवपुरी) के एसडीओपी आयुष जाखड़ को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जबलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सिंगरौली के एसडीओपी गौरव पाण्डेय को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सतना पदस्थ किया गया है।
नरसिंहगढ़ (राजगढ़) की एसडीओपी मिनी शुक्ला को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-2 भोपाल नगर पुलिस तथा सबलगढ़ (मुरैना) के एसडीओपी राज कृष्णा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महू (इंदौर ग्रामीण) नियुक्त किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक धार के पद पर पदस्थ सुजावल जग्गा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर बनाया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी इस तबादला सूची को पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है।
