Dindori News : करंजिया में नवनियुक्त प्रभारी बीईओ अजय राय का शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

डिंडौरी । करंजिया विकासखंड में पदस्थ नवनियुक्त प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अजय राय का ट्रायबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन जिला डिंडौरी के नेतृत्व में आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

 

स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व ट्रायबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के जिला संयोजक राम कुमार गर्ग ने किया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा कार्यालय के सहयोगी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नवागत प्रभारी बीईओ को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई।

 

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष इनायत अली सैयद, कोषाध्यक्ष राजेश वालरे, सुनील कुमार नामदेव, सुनील शुक्ला, अरुण यादव, शैलेष जैन, श्यामवती, सुखदेव सिंह धुर्वे, संदीप साहू सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रायबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के जिला संयोजक राम कुमार गर्ग ने कहा कि नवागत विकासखंड शिक्षा अधिकारी शिक्षकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अजय राय के नेतृत्व में विकासखंड में शैक्षणिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

 

स्वागत समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने नवागत प्रभारी बीईओ के प्रति अपना विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *