Dindori News : संभागीय आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में की योजनाओं की समीक्षा, 5 दिन में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश….

Rathore Ramshay Mardan
3 Min Read

डिंडौरी। संभागीय आयुक्त धनंजय सिंह भदौरिया ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शासन की प्राथमिक योजनाओं एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 7-8 अक्टूबर को आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस की कार्यवाही के पालन प्रतिवेदन पर भी चर्चा की गई। वहीं बैठक में राजस्व एवं सामान्य प्रशासन से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया। इसमें राजस्व न्यायालयों में समय-सीमा में प्रकरणों के निराकरण, सीएम हेल्पलाइन, सीपीग्राम, लोक सेवा गारंटी, टीएल प्रकरण, लोकायुक्त एवं जीडी कार्यालय से प्राप्त शिकायतों, लंबित विभागीय जांच, अनुकंपा नियुक्ति एवं पेंशन प्रकरणों सहित सड़क सुरक्षा के ब्लैक स्पॉट रेक्टिफिकेशन पर समीक्षा की गई।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा लेबर बजट, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में स्वीकृत एवं पूर्ण आवासों की स्थिति, मध्यान्ह भोजन एवं सामुदायिक रसोई संचालन की प्रगति पर चर्चा हुई। कृषि एवं संबद्ध विभागों में धान उपार्जन, रबी सीजन हेतु बीज एवं खाद की उपलब्धता, धरती माता बचाओ अभियान, प्राकृतिक खेती के तहत बीआरसी स्थापना, पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना, पीएमएफएमई, डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना, हरियरग्राम अभियान, क्षीरधारा ग्राम योजना तथा मत्स्य पालन में आधुनिक तकनीकों के उपयोग की समीक्षा की गई।

नगरीय प्रशासन विभाग के तहत स्वच्छ भारत मिशन 2.0 एवं अमृत 2.0 परियोजनाओं में लंबित भूमि आवंटन प्रकरणों और जनजातीय कार्य विभाग द्वारा एससी-एसटी अत्याचार निवारण राहत योजना एवं छात्रवृत्ति वितरण की प्रगति प्रस्तुत की गई। स्वास्थ्य एवं पोषण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीयन, सिकल सेल उपचार, आयुष्मान भारत योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के पंजीयन एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान जल संसाधन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग और जल जीवन मिशन के कार्यों की स्थिति पर भी चर्चा की गई।

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय-सीमा में सुनिश्चित हो तथा सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए। अंत में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 5 दिवस के भीतर विभागीय लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। कांफ्रेंस में सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक, डिप्टी कलेक्टर प्रियांशी जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *