Big Breaking : पुलिस की बड़ी कार्रवाई ! 340 पाव अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, बाइक समेत 1.75 लाख की मसरूका जप्त….

Rathore Ramshay Mardan
3 Min Read

 

डिण्डौरी। जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 340 पाव अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से शराब और एक मोटरसाइकिल सहित कुल 1 लाख 75 हजार 600 रुपये मूल्य की मसरूका जप्त की है।

 

 

पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी अजय तिवारी के निर्देशन में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक केवल सिंह परते ने विशेष टीम गठित कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया था। प्राप्त सूचना के आधार पर 2 जून 2026 की मध्यरात्रि में डिण्डौरी से ग्राम सारसताल की ओर मोटरसाइकिल से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब ले जा रहे तीन आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

 

पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ छोटा ठाकुर निवासी डिण्डौरी, रिंकू उर्फ डॉन उर्फ नरेश कछवाहा निवासी शाहपुर तथा दुर्गेश वंशकार निवासी शाहपुर के कब्जे से 7 कार्टून में भरी 340 पाव अंग्रेजी शराब (कुल 61.2 लीटर) बरामद की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 47 हजार 600 रुपये बताई गई है।

 

इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 28 हजार रुपये है, को भी जप्त किया गया। इस प्रकार पुलिस ने कुल 1 लाख 75 हजार 600 रुपये की मसरूका जब्त की। आरोपियों के विरुद्ध थाना शाहपुर में अपराध क्रमांक 158/2026 के तहत धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

 

पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब तस्करी और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक केवल सिंह परते, उप निरीक्षक रामप्रसाद यादव, प्रधान आरक्षक मुकेश प्रधान, आरक्षक दीपक धुर्वे, रोहित, कमलेश, अंकित मरावी, महिला आरक्षक पल्लवी पाराशर तथा ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *