MP Transfer News : पंचायत विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार जनपद पंचायत सीईओ के तबादले,आदेश जारी…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जारी किए आदेश, नई पदस्थापनाओं पर तत्काल जॉइनिंग के निर्देश

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने प्रशासनिक आधार पर जनपद पंचायतों में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

— जारी आदेश के मुताबिक

जारी आदेश के अनुसार चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर नई पदस्थापना दी गई है।

आदेश के अनुसार जनपद पंचायत भिंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजीव मिश्रा को जनपद पंचायत अंबाह (जिला मुरैना) भेजा गया है। वहीं जनपद पंचायत नलखेड़ा (जिला आगर मालवा) की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अक्षिता पाटीदार को सहायक संचालक, क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज प्रशिक्षण केंद्र, इंदौर में पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार जनपद पंचायत रामपुर बघेलान (जिला सतना) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल पाण्डेय को जनपद पंचायत मझगवां (जिला सतना) का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। जबकि जनपद पंचायत बालाघाट की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ममता कुरसने को जनपद पंचायत सिरमौर (जिला रीवा) में पदस्थ किया गया है।

विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरण नीति के प्रावधानों के अनुसार संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *