Dindori News : खनिज माफियाओं पर प्रशासन की सख्ती, अवैध उत्खनन में लगी जेसीबी पकड़ी गई…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

डिंडौरी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार 31 मई 2026 को खनिज विभाग की टीम ने ग्राम छांटा बैगानटोला, तहसील एवं थाना डिंडौरी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध मुरुम उत्खनन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन को जब्त किया।

 

जानकारी के अनुसार जेसीबी क्रमांक MP52DA0254 को बिना वैध अनुमति के मुरुम का उत्खनन करते हुए पाया गया। जांच में वाहन चालक की पहचान रामचरण मरावी पिता मदन सिंह मरावी, निवासी देवरी समनापुर, जिला डिंडौरी के रूप में हुई। वहीं वाहन मालिक ठाकुर सिंह निवासी देवरी समनापुर बताए गए हैं।

 

खनिज विभाग द्वारा जब्त की गई जेसीबी को सुरक्षार्थ पुलिस थाना कोतवाली डिंडौरी में खड़ा कराया गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि संबंधित वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर आगामी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी तथा मामला न्यायालय कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *