Breaking News : ओवरलोड गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, हाइवा वाहन जप्त….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

 

डिंडौरी। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने ओवरलोड गिट्टी का परिवहन कर रहे एक हाइवा वाहन को जप्त किया है।

 

जानकारी के अनुसार कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 1 जून 2026 को ग्राम सक्का, तहसील एवं थाना डिंडौरी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान हाइवा वाहन क्रमांक MP52ZA8144 को खनिज गिट्टी का अवैध एवं ओवरलोड परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

 

वाहन चालक अर्जुन सोनवानी पिता मदन सिंह, निवासी ओड़हारी, तहसील घुघरी जिला मंडला के कब्जे से उक्त वाहन को जप्त कर सुरक्षार्थ थाना कोतवाली डिंडौरी में खड़ा कराया गया है।

 

खनिज विभाग ने वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। संबंधित प्रकरण को नियमानुसार न्यायालय कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *