Dindori News : शक्ति संचय अभियान अंतर्गत प्रस्फुटन समितियों का प्रशिक्षण सम्पन्न…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

डिंडौरी। सेक्टर 2 के नेवसा नवांकुर संस्था जन जागृति ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पडरिया माल द्वारा शक्ति संचय अभियान के अंतर्गत प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण दिनांक 11 मार्च 2026 को आयोजित किया गया।का र्यक्रम का शुभारंभ गणेश सिंह राजपूत, विकास खंड समन्वयक की अध्यक्षता और मनीषा कुशराम, ग्राम पंचायत रुसा माल की उपाध्यक्षता में भारत माता के चित्र में तिलक लगाकर पूजन-अर्चन से हुआ।

 

प्रशिक्षण में कृषि विभाग की साधना तेकाम, कृषि विस्तार अधिकारी, और सुकल सिंह धुर्वे, परंपरागत कृषि विकास योजना, सहित ग्राम पंचायत के उप सरपंच इंद्रभान सिंह मसराम, पंच दशरथ सिंह परस्ते, नवांकुर संस्था के अध्यक्ष एवं सचिव, प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव और सदस्य, तथा ग्राम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

प्रशिक्षण में भीखम सिंह धुर्वे ने एक दिवसीय प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। नशा मुक्ति केंद्र से बच्चुनाथ चौहान ने नशा मुक्ति हेतु विस्तृत जानकारी दी और बताया कि नशा चाहे छोटी हो या बड़ी, इसका प्रभाव अवश्य दिखता है। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र में भेजने की प्रक्रिया पर जोर दिया।

 

कृषि विभाग की साधना तेकाम ने कृषि यंत्रों, बलराम तालाब में अनुदान, नल खनन, स्प्रिंकलर सेट और मोटे अनाज की खेती बढ़ाने के लिए उपलब्ध अनुदान की जानकारी दी। वहीं सुकल सिंह धुर्वे ने जैविक खेती और जैविक खाद तैयार करने की विधियों के बारे में प्रशिक्षण दिया।ब्र ज मोहन हनुमंत, परामर्शदाता ने मुख्य मंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत BSW और MSW कोर्स के बारे में जानकारी दी।

 

वहीं अंत में गणेश सिंह राजपूत ने मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की भूमिका और कार्ययोजना के साथ-साथ प्रस्फुटन समिति एवं नवांकुर संस्था के कार्य जैसे संस्कार केंद्र, नर्सरी, समिति बोर्ड, जनसूचना केंद्र, जल संरक्षण, पर्यावरण, ऊर्जा बचत और दस्तावेजीकरण के विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।का र्यक्रम का समापन भागवत बिलागर इंटर्नशिप द्वारा आभार प्रकट करने और नर्मदा के गायन, प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने तथा समरसता भोजन के साथ हुआ।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *