— पात्र जोड़ों के लिए खुशखबरी: मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना का कार्यक्रम डिण्डौरी में
डिंडौरी। जिला कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री कन्या विवाह / निकाह योजना के अंतर्गत जिले में विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी पत्र के मुताबिक जिले में कुल 200 जोड़ों तक की संख्या में आयोजन होगा। पात्र जोड़ों का चयन बीपीएल पोर्टल पर सत्यापन के बाद किया जाएगा। आवेदनों की जांच हेतु निकाय स्तर पर जांच समिति का गठन किया जाएगा और पात्र जोड़ों की ई-केवाईसी ऑनलाइन करवाई जाएगी। वित्तीय सहायता के तहत प्रत्येक कन्या के खाते में 49,000 रुपये डीबीटी के माध्यम से और आयोजन की व्यवस्था हेतु 6,000 रुपये खर्च किए जाएंगे।
— विवाह मुहूर्त एवं कार्यक्रम स्थल
क्रमांक दिनांक दिवस कार्यक्रमस्थल
1 20.04.2026 सोमवार बजाग
2 28.04.2026 मंगलवार डिंडौरी
3 07.05.2026 गुरुवार शहपुरा
4 14.05.2026 गुरुवार अमरपुर
जिलाप्रशासन ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए हैं कि वे ग्राम पंचायत और ग्राम स्तर पर वृहद प्रचार-प्रसार कराएं और पात्र जोड़ों को कार्यक्रम में शामिल कराएं। कार्यक्रम के बाद पात्र जोड़ों की सूची और संख्या जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाएगी।




