डिंडौरी। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने वर्ष 2026 के लिए डिंडौरी जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार ये अवकाश स्थानीय पर्व एवं त्योहारों के मद्देनजर घोषित किए गए हैं।
— जारी आदेश के मुताबिक
जारी आदेश में बताया गया है कि 14 जनवरी 2026, बुधवार को मकर संक्रांति, 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी तथा 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को दशहरा (महानवमी) के अवसर पर डिंडौरी जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।
कलेक्टर द्वारा यह आदेश मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त अधिकारों के तहत जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये स्थानीय अवकाश स्थानीय कार्यालयों/उपकार्यालयों तथा बैंकों पर लागू नहीं होंगे। कलेक्टर कार्यालय ने आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागों, न्यायालय, बैंक सहित जिले के विभिन्न कार्यालयों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी है।

