Dindori Kisan News : यंत्र खरीदने पर मिलेगा 50% तक अनुदान, किसानों से आवेदन आमंत्रित…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

डिंडौरी। जिले के किसानों के लिए कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान पाने का अवसर है। संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी, मध्यप्रदेश शासन ने ई-अनुदान डीबीटी पोर्टल के माध्यम से विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए किसानों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। किसान 24 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

 

अनुदान के लिए श्रेडर/मल्चर, बेलर, स्लेशर, एसएमएस (स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम), हे रेक/स्ट्रॉ रेक और रोटोकल्टीवेटर जैसे कृषि यंत्रों को शामिल किया गया है। किसान farmer.mpdage.gov.in पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

 

आवेदन के साथ सहायक कृषि यंत्री, डिंडौरी के नाम निर्धारित धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट प्रस्तुत करना होगा। श्रेडर/मल्चर के लिए 5,500 रुपये, बेलर 15,000 रुपये, स्लेशर 2,000 रुपये, एसएमएस 3,500 रुपये, हे रेक/स्ट्रॉ रेक 5,000 रुपये और रोटोकल्टीवेटर के लिए 2,500 रुपये धरोहर राशि निर्धारित की गई है।

 

किस यंत्र पर कितना अनुदान?

 

रोटोकल्टीवेटर पर 40 से 50 प्रतिशत तक, अधिकतम 1 लाख रुपये, बेलर पर 40 से 50 प्रतिशत तक, अधिकतम 2 लाख 39 हजार 500 रुपये तथा स्लेशर पर 40 से 50 प्रतिशत तक, अधिकतम 27 हजार 500 रुपये तक अनुदान देय है। अन्य कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है।

 

आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरी

 

आवेदन के लिए किसान के नाम की बी-1/खतौनी की प्रति, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड आवश्यक होगा। ट्रैक्टर चलित कृषि यंत्रों के लिए ट्रैक्टर की आरसी भी प्रस्तुत करनी होगी। रक्त संबंध के अंतर्गत माता-पिता अथवा भाई-बहन के नाम दर्ज ट्रैक्टर की आरसी भी मान्य होगी।आवेदन एवं योजना से संबंधित जानकारी के लिए किसान सहायक कृषि यंत्री कार्यालय, कृषि फार्म, समनापुर तिराहा, डिंडौरी में संपर्क कर सकते हैं।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *