PWD में अचानक बदली तस्वीर! दो इंजीनियरों की पदस्थापना बदली, जानिए आदेश में क्या है खास….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

— आदेश जारी होते ही बदली जिम्मेदारियां, के.के. सिंगौर को ग्वालियर और राहुल सिंह को बालाघाट की कमान

भोपाल। मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग में प्रशासनिक बदलाव करते हुए दो इंजीनियरों की पदस्थापना में फेरबदल किया गया है। विभाग की ओर से 24 सितंबर 2026 को जारी आदेश में दोनों अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की स्थानांतरण नीति-2026 के प्रावधानों के तहत जारी किया गया है।

— जारी आदेश के मुताबिक 

आदेश के अनुसार के.के. सिंगौर, सहायक यंत्री (सिविल) वर्तमान में प्रभारी कार्यपालन यंत्री (भवन), लोक निर्माण विभाग, बालाघाट के पद पर कार्यरत थे। उन्हें अब स्थानांतरित करते हुए सहायक यंत्री, कार्यालय मुख्य अभियंता (भवन), लोक निर्माण विभाग, ग्वालियर पदस्थ किया गया है।

इसी तरह राहुल सिंह, कार्यपालन यंत्री (सिविल), जो लोक निर्माण विभाग मुरैना में कार्यालय कार्यपालन यंत्री (भवन) के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अब कार्यपालन यंत्री (भवन), लोक निर्माण विभाग, बालाघाट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश

 

लोक निर्माण विभाग के आदेश में दोनों अधिकारियों की नवीन पदस्थापना तत्काल प्रभाव से किए जाने का उल्लेख है। आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से और आदेशानुसार उप सचिव प्रदीप जैन के द्वारा जारी किया गया है। विभाग ने आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं पालन के लिए भेजी है। नई पदस्थापना के साथ बालाघाट और ग्वालियर में लोक निर्माण विभाग की संबंधित जिम्मेदारियों में बदलाव होगा।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *