Dindori Murder Mystery Solved : सुअर पकड़ने लगाए फंदे ने ली जान, शव पुलिया के नीचे फेंका, अब चार आरोपी हवालात में…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के थाना शहपुरा क्षेत्र के ग्राम गनपुरा निवासी कपिलदेव झारिया की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामला अवैध करंट फंदे से जुड़ा पाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कपिलदेव झारिया 26 अगस्त की रात घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे। 28 अगस्त को उनका शव ग्राम पिपरिया माल और गनपुरा के बीच पुलिया के नीचे मिला। शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि मृत्यु बिजली के करंट से हुई चोटों के कारण हुई है। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि ग्राम के दुखीलाल परस्ते ने अपने साथियों धानू टेकाम, कंधी सिंह टेकाम और लल्ला धुर्वे के साथ अवैध रूप से सुअर पकड़ने के लिए खेत में जीआई तार का करंटयुक्त फंदा लगाया था। कपिलदेव उसी में फंस गए, जिससे उनकी मौत हो गई। शव को छिपाने के लिए आरोपियों ने उसे पुलिया के नीचे फेंक दिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया और उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त जीआई तार, बांस की खपंची व डंडा जब्त किए गए। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

कार्रवाई में इनकी रही विशेष भूमिका थाना प्रभारी – अनुराग जामदार,सउनि – बिपिन जोशी, राकेश यादव, नंदकिशोर झारिया,प्रधान आरक्षक – राघवेन्द्र सिंह, आरक्षक – अभिषेक पाण्डेय शहपुरा पुलिस टीम की सजगता व तत्परता से यह गंभीर प्रकरण शीघ्र सुलझा लिया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *