Dindori News : जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा बैठक, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

 

डिंडौरी। कलेक्टर  अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में जिले में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायत स्तर पर जल संचय एवं वर्षा जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

 

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गांव-गांव में कंटूर ट्रेंच, जल संरचनाओं का निर्माण एवं आधुनिक तकनीकों का उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि बरसात के पानी को अधिक से अधिक रोका जा सके और भूजल स्तर को बनाए रखा जा सके। उन्होंने जल संरक्षण कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब आमजन की सक्रिय सहभागिता होगी।

 

इसके साथ ही कलेक्टर ने जल संचय पोर्टल पर किए जा रहे कार्यों की नियमित रूप से फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यों की सतत निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। बैठक में जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन, सीईओ समनापुर पंकज जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *