— जिला प्रशिक्षण वर्ग के लिए आधिकारिक सूची जारी, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी
डिंडौरी/मंडला। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारियों की आधिकारिक सूची (पत्र) जारी कर दी गई है।
— जारी पत्र के मुताबिक
जारी पत्र में प्रदेश के सभी संभागों और जिलों के लिए अलग-अलग प्रभारियों की नियुक्ति की गई है, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की तैयारी साफ नजर आ रही है। जारी सूची के अनुसार डिंडौरी जिले के लिए रामप्यारे कुलस्ते को जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी बनाया गया है, वहीं मंडला जिले की जिम्मेदारी नरेंद्र सिंह राजपूत को सौंपी गई है। पत्र में उनके अनुभव और संगठन में सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है।
इस संबंध में नियुक्ति का निर्णय प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशन में लिया गया है। जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा, बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
पत्र में यह भी उल्लेख है कि सभी जिलों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित कर मंडल और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। पार्टी का लक्ष्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रिय बनाना है।
डिंडौरीऔर मंडला जैसे आदिवासी बाहुल्य जिलों में इस अभियान को विशेष महत्व दिया जा रहा है। प्रभारी नियुक्त होने के बाद दोनों जिलों में बैठकों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की तैयारियां तेज हो गई हैं। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नव-नियुक्त प्रभारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। देखें पूरी लिस्ट….

