डिंडौर। जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम के तहत विकासखंड समनापुर के ग्राम मोहगांव (लपटी टोला) में जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत जल संचय को लेकर सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् के मार्गदर्शन में चयनित नवांकुर संस्था सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत के तत्वाधान में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए हर घर में जनभागीदारी से सोखता गड्ढा (लीजफिट) बनाने का संकल्प दिलाया गया। नवांकुर संस्था प्रभारी ने बताया कि बढ़ती गर्मी और पर्यावरणीय बदलाव को देखते हुए जल का संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। नदी, नाले, कुएं और तालाब जैसे जल स्रोतों का संरक्षण कर ही भविष्य में जल संकट से बचा जा सकता है।
उन्होंने ग्रामीणों को “जल है तो कल है का संदेश देते हुए जल संचय के प्रति जागरूक किया और घर-घर सोखता गड्ढा बनाने के लिए प्रेरित किया, जिससे वर्षा जल का संरक्षण संभव हो सके।इस अवसर पर सेक्टर क्रमांक 02 छांटा के प्रभारी वेद प्रकाश यादव, सेक्टर क्रमांक 05 बम्हनी के प्रभारी रामकुमार मरकाम, ग्राम पंचायत मोहगांव के सरपंच दिनेश कुमार व्याम, वार्ड पंच प्रदीप यादव, पंचम यादव, मोहन, शेरसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
