भोपाल। टीईटी परीक्षा से शिक्षकों को मुक्त किए जाने की मांग को लेकर राजधानी भोपाल में शिक्षकों का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेशभर से आए शिक्षकों की संख्या दो लाख के पार पहुंच गई, जिससे शहर की सड़कों पर भारी भीड़ देखने को मिली।
प्रदर्शन के दौरान भोजन व्यवस्था एक बड़ी चुनौती बन गई थी। ऐसे में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं डिंडौरी विधायक ओमकार मरकाम ने सराहनीय पहल करते हुए भोपाल के शुगर मिल वंशिका परिसर में लगभग दो हजार से अधिक शिक्षकों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई। बड़ी संख्या में शिक्षकों ने वहां पहुंचकर भोजन ग्रहण किया और विधायक मरकाम के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर डिंडौरी, मंडला, अनूपपुर और जबलपुर जिलों से आए शिक्षकों ने भी भोजन किया और आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में जिला संयोजक सुशील नागेश्वर, ब्लॉक अध्यक्ष करंजिया जीवन मरावी सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
अंत में भारती मरावी, सावित्री चंदेल, मंजूलता, नर्मदा, अनुबाला पांडे, विनीता पाठक, धीर सिंह मरावी, ओमप्रकाश उइके, शिवचरण यादव, शांता मरावी, आईपी वर्मा सहित सभी शिक्षकों ने विधायक ओमकार मरकाम को शुभकामनाएं दीं।
