First Response Vehicle : अमरपुर पुलिस चौकी में 112 FRV वाहन का संचालन शुरू…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के समनापुर थाना अंतर्गत अमरपुर पुलिस चौकी में आज से 112 FRV (फर्स्ट रिस्पॉन्स व्हीकल) का संचालन प्रारंभ किया गया। चौकी प्रभारी अतुल हरदा ने जानकारी देते हुए बताया कि 112 डायल करने पर क्षेत्र के आमजन को आवश्यकता होने पर तुरंत पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। FRV वाहन के माध्यम से पुलिस त्वरित कार्रवाई कर घटनास्थल पर शीघ्र पहुंच सकेगी।

FRV वाहन संचालन से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होगी तथा आकस्मिक घटनाओं पर तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी। इससे ग्रामीण अंचलों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ होगी। इस अवसर पर चौकी प्रभारी अतुल हरदा, समस्त पुलिस स्टाफ, ग्राम अमरपुर सरपंच रामनाथ अड्डे, मंडल अध्यक्ष आकाश नामदेव, माखन साहू, उपसरपंच सेंकी चंद्रौल, मोहन मरावी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *