Dindori Accident News : डिंडौरी-अमरकंटक मार्ग पर बड़ा हादसा टला, रुचि स्टार तेल से भरी पिकअप पलटी, सड़क पर बिखरी पेटियां…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

— किकरा तालाब के पास रुचि स्टार तेल से भरी पिकअप पलटी, चालक सुरक्षित

 

डिंडौरी। जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किकरा तालाब के पास आज मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। डिंडौरी से अमरकंटक की ओर जा रही रुचि स्टार तेल से लदी पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन क्रमांक MP52 GA 0197 डिंडौरी-अमरकंटक मार्ग पर चल रही थी, तभी वाहन का पहिया निकल जाने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना इतनी अचानक हुई कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में वाहन चालक को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि वाहन पलटने से पिकअप में लदी तेल की पेटियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर गाड़ासरई पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *