Breaking News : डिंडौरी में सनसनीखेज वारदात ! पहचान मिटाने की साजिश? कुचले चेहरे के साथ मिला शव…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read
Oplus_131072

गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बघरेली गांव का मामला 

 

डिंडौरी। डिंडौरी जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बघरेली गांव के पास मंगलवार सुबह सड़क किनारे एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की हालत देखकर प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

 

 

ग्रामीणों के अनुसार सुबह जब लोग खेत की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने सड़क किनारे एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले, वहीं चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था, जिससे पहचान छिपाने की कोशिश किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गाड़ासरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

 

 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भारत लाल नंदा (उम्र लगभग 45 वर्ष), निवासी माझियाखर के रूप में की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक पेशे से पोस्टमैन था। घटनास्थल के आसपास से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

नोट:— मामले से संबंधित आगे की जानकारी एवं पुलिस जांच में होने वाले खुलासे के बाद खबर को आगे अपडेट किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *