डिंडौरी। जिले में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा को देखते हुए विद्यार्थियों और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्टर के निर्देश पर 26 सितंबर 2026 को जिले के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
जारी निर्देश के अनुसार जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, सीबीएसई स्कूलों, जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और अनुदान प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आज अवकाश रहेगा।
इसी तरह जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्र भी 26 सितंबर को बंद रहेंगे। प्रशासन ने यह निर्णय लगातार हो रही बारिश और इससे उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए बच्चों एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया है।
हालांकि, अवकाश केवल विद्यार्थियों और बच्चों के लिए रहेगा। समस्त शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका तथा अन्य कर्मचारी अपने निर्धारित कार्यस्थल पर विद्यालयीन/कार्यालयीन समय में उपस्थित रहेंगे। प्रशासन ने बारिश के दौरान विद्यार्थियों और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह व्यवस्था लागू की है।

