Big Breaking : बारिश से लबालब बिलगांव बांध, आज खुलेगा अतिरिक्त गेट : 15 गांवों में सतर्कता….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। कैचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही अधिक बारिश के चलते बिलगांव बांध में जलभराव की स्थिति को देखते हुए शनिवार सुबह 7 बजे बांध का एक अतिरिक्त गेट खोला जाएगा। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध से अतिरिक्त पानी की निकासी की जाएगी।

प्रशासन के अनुसार गेट खोले जाने के बाद बांध के कुल दो गेट खुले रहेंगे। इनमें एक गेट 60 सेंटीमीटर और दूसरा 50 सेंटीमीटर तक खोला जाएगा। दोनों गेटों से करीब 73.16 क्यूमेक पानी प्रति सेकंड की दर से पानी का डिस्चार्ज होने का अनुमान है।

बारिश की स्थिति को देखते हुए बांध के कैचमेंट क्षेत्र में यदि आगे भी अधिक वर्षा होती है तो जलस्तर नियंत्रित करने के लिए गेटों को आवश्यकता के अनुसार और अधिक खोला जा सकता है। इससे बांध से निकलने वाले पानी का प्रवाह भी बढ़ सकता है।

पानी की निकासी को देखते हुए शहपुरा विकासखंड के बिलगांव, पिपरिया, अमठेरा, बरगांव, करौंदी, इंदौरी, घुंडीसरई, डुंडीसरई, कारीगढ़हरी, चंदवाही, चांटी और फुलवाही तथा मेंहदवानी विकासखंड के पिंडरई, कुटरई और फूलवाही गांवों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

प्रशासन ने ग्रामीणों से कहा है कि बांध से पानी छोड़े जाने के दौरान नदी किनारे, निचले क्षेत्रों और जल प्रवाह वाले स्थानों पर जाने से बचें। साथ ही स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सतर्क रहें।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *