डिंडौरी। शहपुरा तहसीलदार ने शुक्रवार को मानिकपुर स्थित कोदो-कुटकी पंजीयन केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर उपस्थित किसानों से पंजीयन प्रक्रिया के संबंध में चर्चा की और केंद्र में की जा रही व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। तहसीलदार ने पंजीयन कार्य में पूर्ण पारदर्शिता और त्वरित गति बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर पंजीयन पूरा कराने के लिए प्रेरित किया।
केंद्र प्रभारी से बातचीत में तहसीलदार ने पंजीयन की प्रगति, इंटरनेट सुविधा, बैठने की व्यवस्था और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि अधिक से अधिक पात्र किसान कोदो-कुटकी पंजीयन से जुड़कर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का लाभ प्राप्त करें। तहसीलदार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंजीयन केंद्रों पर समय-समय पर निरीक्षण जारी रहे ताकि प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी बनी रहे।



