— मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी सूची में डिंडौरी का भी नाम शामिल, सिवनी में पदस्थ आरक्षक मुकेश भगत का डिंडौरी तबादला
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस मुख्यालय भोपाल ने 138 आरक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद 5 नवंबर 2026 को जारी आदेश में प्रदेश के विभिन्न जिलों, नगरीय पुलिस इकाइयों और विशेष पुलिस इकाइयों में पदस्थ आरक्षकों को नई पदस्थापना दी गई है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सूची में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, बालाघाट, सिवनी, शहडोल, रीवा, सीधी, धार, राजगढ़, सागर, विदिशा, गुना, शिवपुरी, देवास, खंडवा सहित प्रदेश के अनेक जिलों के पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं।
सिवनी से डिंडौरी, धार से इंदौर सहित कई जिलों में तबादले
जारी सूची के अनुसार आरक्षक मुकेश भगत (बकल नंबर 316) को सिवनी से डिंडौरी स्थानांतरित किया गया है। वहीं अन्य पुलिसकर्मियों को अलग-अलग जिलों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची में पीटीएस रीवा, पीटीएस इंदौर, पीटीएस उज्जैन, पीटीएस सागर और अन्य इकाइयों में भी पदस्थापना की गई है।
स्वयं के व्यय पर किए गए स्थानांतरण
आदेश में उल्लेख किया गया है कि संबंधित पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण स्वयं के व्यय पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक किए गए हैं। संबंधित कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
पुलिस मुख्यालय ने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि किसी कर्मचारी के विरुद्ध निलंबन, विभागीय जांच या आपराधिक प्रकरण लंबित है अथवा वह किसी प्रशिक्षण में है, तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय को अवगत कराया जाए। यह आदेश विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन), पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी किया गया है।

