POLITICS NEWS : ट्रांसफर के नाम पर वसूली का आरोप ! मंडल अध्यक्ष पर कार्रवाई की तलवार ,3 दिन में मांगा जवाब… 

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

वायरल ऑडियो से हिला भाजपा संगठन, मंडल अध्यक्ष को नोटिस

 

मध्यप्रदेश के अनूपपुर में भारतीय जनता पार्टी में उस वक्त हलचल मच गई जब अनूपपुर नगर मंडल के अध्यक्ष ब्रजेश चतुर्वेदी को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस कथित तौर पर ट्रांसफर कराने के नाम पर एक महिला से पैसे लेने के आरोपों के चलते दिया गया है।

जारी नोटिस के मुताबिक 

पार्टी के द्वारा जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि पिछले करीब 10 दिनों से इस मामले से जुड़ी खबरें विभिन्न अखबारों और समाचार पत्रों में प्रकाशित हो रही हैं, वहीं एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी वायरल बताई जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम से पार्टी की छवि धूमिल होने की बात कही गई है।

 

पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता की श्रेणी में मानते हुए ब्रजेश चतुर्वेदी को निर्देशित किया है कि वे नोटिस प्राप्त होने के तीन दिनों के भीतर पार्टी कार्यालय में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

 

यह नोटिस भाजपा जिला महामंत्री श्यामनारायण शुक्ला द्वारा जारी किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी प्रतिलिपि संभाग प्रभारी गौरव सिरोटिया, जिला प्रभारी संजय साहू, जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम सहित अन्य पदाधिकारियों को भी भेजी गई है। फिलहाल इस मामले ने जिले की राजनीति में चर्चा तेज कर दी है और सभी की नजरें अब ब्रजेश चतुर्वेदी के जवाब और पार्टी की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। देखें पत्र…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *