Politics News : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में नई नियुक्तियां, कई जिलों को मिले अध्यक्ष और महामंत्री…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मध्यप्रदेश में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर जारी है। प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से विभिन्न जिलों में जिला अध्यक्षों और महामंत्रियों की नियुक्तियां की हैं। इस संबंध में 2 सितंबर 2026 को दो अलग-अलग नियुक्ति आदेश जारी किए गए।

जारी सूची के अनुसार हरदा में भगवानदास दौने, उज्जैन ग्रामीण में नंदराम धाकड़, राजगढ़ में ओमप्रकाश नागर और जबलपुर ग्रामीण में दिनेश पटेल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वहीं अनूपपुर में प्रेमचंद्र यादव को जिला अध्यक्ष तथा शिवरतन वर्मा को महामंत्री बनाया गया है। इसी तरह धार नगर में अक्षय शर्मा (सूतार) को जिला अध्यक्ष, जबकि विपिन राठौर और पंकज जायसवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार द्वारा जारी आदेश की प्रतिलिपि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश संगठन महामंत्री सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों और संबंधित जिलाध्यक्षों को भेजी गई है। इन नियुक्तियों के बाद संबंधित जिलों में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *