मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग ने 27 सितम्बर को राज्य प्रशासनिक सेवा (IAS) के कई अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को प्रशासकीय आधार पर तत्काल प्रभाव से नए पदों पर अस्थाई रूप से नियुक्त किया गया है, जो आगामी आदेश तक लागू रहेंगे।
—जारी आदेश के मुताबिक
शैलेन्द्र सिंह सोलंकी (RR 2007)
वर्तमान: अपर संचालक, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, इंदौर
नई नियुक्ति: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सीधी
डॉ. इच्छित गढपाले (RR 2008)
वर्तमान: उप सचिव, गृह विभाग
नई नियुक्ति: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, राजगढ़
विजय राज (RR 2011)
वर्तमान: अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, ग्वालियर
नई नियुक्ति: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, शिवपुरी
शैलेन्द्र सिंह (RR 2011)
वर्तमान: अपर कलेक्टर, जिला मैहर
नई नियुक्ति: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सतना
अनुपमा चौहान (RR 2006)
वर्तमान: उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग (पूल)
नई नियुक्ति: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, शाजापुर
नमः शिवाय अरजरिया (RR 2012)
वर्तमान: राज्य शिष्टाचार अधिकारी, भोपाल
नई नियुक्ति: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, छतरपुर
शाश्वत सिंह मीना (RR 2012)
वर्तमान: उप सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग
नई नियुक्ति: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, मण्डला
अंजली शाह (RR 2012)
वर्तमान: अपर कलेक्टर, जिला नरसिंहपुर
नई नियुक्ति: मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सिवनी
आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से जारी किए गए हैं और इसमें अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियों का कार्यभार संभालने के लिए कहा गया है।




