MP NEWS : मध्यप्रदेश में प्रशासनिक बदलाव – डिंडौरी में दिव्यांशु चौधरी संभालेंगे मुख्य कार्यपालन अधिकारी और AC की जिम्मेदारी….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश शासन ने शनिवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी किए। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश एक के अनुसार कई जिलों में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

जारी आदेश के मुताबिक 

संजना जैन (2016), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सतना को अपर कलेक्टर जिला मैहर बनाया गया।

जगदीश कुमार गोमें (2016), उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को अपर श्रम आयुक्त, इंदौर पदस्थ किया गया।

हरसिमरनप्रीत कौर (2018) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सिंगरौली बनाया गया।

सोजान सिंह रावत (2018) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कटनी पदस्थ किया गया।

सृष्टि देशमुख गौड़ा (2019) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत ग्वालियर की जिम्मेदारी मिली।

निधि सिंह (2019) को अपर कलेक्टर, जिला खंडवा पदस्थ किया गया।

हिमांशु जैन (2020) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत हरदा बनाया गया।

सर्जना यादव (2020), अपर कलेक्टर जबलपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सीहोर पदस्थ किया गया।

वैशाली जैन (2021) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रतलाम पदस्थ किया गया।

दिव्यांशु चौधरी (2021) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत डिंडौरी बनाया गया।

सूजन वर्मा (2021) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बुरहानपुर पदस्थ किया गया।

अर्चना कुमारी (2021) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अनूपपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई।

शिवम प्रजापति (2021) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत शहडोल पदस्थ किया गया।

सौम्या आनंद (2021) को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पिपरिया, जिला नर्मदापुरम पदस्थ किया गया।

आकिप खान (2023) को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पुनासा, जिला खंडवा बनाया गया।

पंकज वर्मा (2023) को उप सचिव, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, इंदौर पदस्थ किया गया।

सपना अनुराग जैन को अपर संचालक, मध्यप्रदेश शासन की जिम्मेदारी दी गई है।

इन तबादलों में खास तौर पर डिंडौरी पर ध्यान आकर्षित हुआ है, जहां दिव्यांशु चौधरी (2021 बैच) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर डिंडौरी नियुक्त किया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *