MP Republic Day 2026 : राज्यपाल, मुख्यमंत्री या मंत्री..? मध्यप्रदेश में 26 जनवरी को कौन फहराएगा ध्वज, ये है पूरी लिस्ट…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश शासन ने 26 जनवरी, 2026 को गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वज फहराने और कार्यक्रम संचालित करने का निर्णय लिया है। राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय कार्यक्रमों में माननीय राज्यपाल  मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष  नरेंद्र सिंह तोमर तथा उप मुख्यमंत्री, मंत्री और राज्यमंत्रीगण विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री जी का संदेश वाचन करेंगे।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल भोपाल मुख्य समारोह में ध्वज फहराएंगे, वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। विधानसभा अध्यक्ष  नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर जिले में ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ेंगे।

अन्य जिलों में उप मुख्यमंत्री और मंत्रीगण इस प्रकार ध्वज फहराएंगे

इंदौर: उप मुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा

सागर: उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल

रतलाम: मंत्री  कुंवर विजय शाह

रीवा: मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

छिंदवाडा: मंत्री राकेश सिंह

सिवनी: मंत्री करण सिंह वर्मा

कटनी: मंत्री उदय प्रताप सिंह

जबलपुर: मंत्री सम्पतिया उईके

अन्य जिले: मंत्रीगण और राज्यमंत्रीगण निर्धारित जिलों में ध्वज फहराएंगे।

इसके अतिरिक्त कुछ जिलों में जिला कलेक्टर ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ेंगे।

ये रही पूरी लिस्ट…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *