Election Update Dindori : क्या डिंडौरी की मतदाता सूची में है गड़बड़ी? आयोग ने की गहन पड़ताल….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत चल रहे निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 की प्रक्रिया को लेकर गुरुवार को कलेक्टरेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रोल प्रेक्षक एवं संभागायुक्त धनंजय सिंह ने की। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे।

रोल प्रेक्षक द्वारा जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में अब तक किए गए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान जिला निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (कलेक्टर) ने फॉर्म 6, 7 एवं 8 के निराकरण की स्थिति, जेंडर रेशियो और ईपी रेशियो से संबंधित अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की।

बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मतदाता सूची से जुड़े विभिन्न सुझाव एवं आपत्तियां सामने रखीं। संभागायुक्त एवं रोल प्रेक्षक धनंजय सिंह ने सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का कार्य समय-सीमा में, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित रूप से पूर्ण किया जाए, ताकि जिले में एक भी पात्र मतदाता नामांकन से वंचित न रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *