— संगठन को मजबूत करने प्रदेश स्तर से जारी आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मध्यप्रदेश में संगठनात्मक विस्तार को लेकर 8 जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष पवन पाटीदार द्वारा आदेश जारी की गई हैं।
दरअसल जारी सूची के अनुसार दतिया, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, खंडवा, बुरहानपुर, देवास एवं मंदसौर जिलों में नए जिला अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्त किए गए पदाधिकारियों में मनोहर बघेल (दतिया), दिलीप सेन (गुना), माधव राज यादव (अशोकनगर), जितेंद्र गुर्जर (शिवपुरी), अनुप पटेल (खंडवा), राजेश पाटील (बुरहानपुर), महेश परमार (देवास) तथा नंदू कुमावत (मंदसौर) शामिल हैं।
जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पार्टी की नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करेंगे और जनसंपर्क बढ़ाने पर विशेष ध्यान देंगे। साथ ही प्रतिलिपि पत्र की जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी प्रेषित की गई है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं और संगठन के आगामी कार्यक्रमों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई है। देखें पूरी लिस्ट…

