भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम 15 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। बोर्ड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रिजल्ट सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के माध्यम से घोषित किया जाएगा।
बता दें कि बोर्ड ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न वेबसाइट्स और डिजिट प्लेटफॉर्म पर परिणाम देखने की व्यवस्था की है। छात्र mpbse.mponline.gov.in, DigiLocker सहित अन्य पोर्टल्स पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
इसके अलावा छात्र मोबाइल ऐप के जरिए भी आसानी से अपना परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए DigiLocker या MPBSE मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप में “Know Your Result” विकल्प चुनकर छात्र अपना रोल नंबर और आवेदन क्रमांक दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं।बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे आधिकारिक वेबसाइट और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें, ताकि किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति से बचा जा सके।

