Dindori News : अंबेडकर जयंती पर जनपद करंजिया में भव्य आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

 

डिंडौरी। जिले में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सोमवार को जनपद पंचायत करंजिया में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। जयंती समारोह के उपरांत जनपद स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें निबंध लेखन, भाषण, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके विचारों और समाज सुधार में उनके योगदान को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया।

 

 

कार्यक्रम में जनपद पंचायत करंजिया के अध्यक्ष, ग्राम पंचायत करंजिया के सरपंच, भाजपा जिला उपाध्यक्ष, पूर्व जिला मंत्री, पूर्व बीईओ, वर्तमान बीईओ, बीआरसी सहित क्षेत्र के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता बढ़ाना, शिक्षा के प्रति रुचि विकसित करना तथा महान व्यक्तित्वों के आदर्शों को आत्मसात कराना रहा। वहीं अंत में प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *