भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल द्वारा भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नवीन पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेंगे।
— जारी आदेश के मुताबिक
विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य शासन ने कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
प्रमुख तबादले एवं नई पदस्थापनाएं
पंकज कुमार श्रीवास्तव (1992 बैच) को विशेष पुलिस महानिदेशक, CID एवं सतर्कता का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
अनंत कुमार सिंह (1994 बैच) केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से कार्यमुक्त होकर राज्य में कार्यभार ग्रहण करने पर उन्हें विशेष पुलिस महानिदेशक / प्रबंध संचालक, पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन भोपाल बनाया जाएगा।
के.पी. वेंकटेश्वर राव (1995 बैच) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं तथा एंटी नक्सल ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
उमेश जोगा (1997 बैच) को परिवहन विभाग को सेवाएं सौंपते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक / परिवहन आयुक्त, ग्वालियर नियुक्त किया गया।
डी. श्रीनिवास वर्मा (1997 बैच) को नारकोटिक्स तथा STF का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
विवेक शर्मा (1998 बैच) को परिवहन विभाग से सेवाएं वापस लेते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, PTRI नियुक्त किया गया।
अंशुमन यादव (1998 बैच) को संचालक, खेल एवं युवक कल्याण विभाग में पदस्थ किया गया।
राकेश गुप्ता (1999 बैच) को उज्जैन जोन में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया।
अभय सिंह (2002 बैच) को पुलिस महानिरीक्षक (योजना) पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया।
हरिनारायण चारी मिश्र (2003 बैच) को पुलिस महानिरीक्षक (SCRB) पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया।
संजय कुमार (2004 बैच) को पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस जिला भोपाल नियुक्त किया गया।
संजय तिवारी (2004 बैच) को पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल (देहात) जोन बनाया गया।
सुश्री चैत्रा एन. (2006 बैच) को पुलिस महानिरीक्षक, शहडोल जोन पदस्थ किया गया।
ललित शाक्यवार (2008 बैच) को पुलिस महानिरीक्षक, बालाघाट जोन नियुक्त किया गया।
इस फेरबदल के तहत मो. शाहिद अबसार (1996 बैच) को PTRI के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।


