MP Police Transfer 2026 : तबादला आदेश ने बढ़ाई हलचल, तीन SDOP अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल द्वारा राज्य पुलिस सेवा के उप पुलिस अधीक्षक संवर्ग के अधिकारियों के तबादले और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश 27 जनवरी 2026 को जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा तथा आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

— जारी आदेश के मुताबिक 

गृह विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख दर्शाए गए नवीन पदस्थापना स्थल पर पदस्थ किया गया है। आदेश के तहत रवि प्रकाश कौल को वर्तमान पदस्थापना एसडीओपी बेरछा जिला शाजापुर से हटाकर एसडीओपी चुरहट जिला सीधी के पद पर पदस्थ किया गया है।

इसी आदेश में उमेश प्रजापति की पदस्थापना में संशोधन किया गया है। वे वर्तमान में एसडीओपी सिरमौर जिला रीवा के पद पर कार्यरत हैं। शासनादेश दिनांक 06 जनवरी 2026 द्वारा उनका स्थानांतरण एसडीओपी चुरहट जिला सीधी किया गया था, जिसे संशोधित करते हुए अब उन्हें एसडीओपी बैढन जिला सिंगरौली के पद पर पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा नागेन्द्र प्रताप सिंह चौहान, जो वर्तमान में कार्यवाहक एसडीओपी उमरिया जिला उमरिया के रूप में पदस्थ थे, उनका पूर्व में एसडीओपी बैढन जिला सिंगरौली स्थानांतरण किया गया था। शासनादेश में संशोधन करते हुए अब उन्हें एसडीओपी बेरछा जिला शाजापुर के पद पर नियुक्त किया गया है। राज्य पुलिस सेवा में यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने एवं कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। संबंधित अधिकारी अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *