— गृह विभाग का बड़ा आदेश: तीन पुलिस अधिकारियों के तबादले, नई पदस्थापना तय
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने राज्य के तीन पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 9 मार्च 2026 को मंत्रालय वल्लभ भवन से जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर भेजा गया है।
आदेश के मुताबिक सुश्री कीर्ति बघेल (डीडी-17), जो वर्तमान में मंदसौर में एसडीओपी के पद पर पदस्थ थीं, उन्हें अब एसडीओपी शाजापुर के रूप में पदस्थ किया गया है। वहीं सुश्री सृष्टि भार्गव (डीडी-18), जो देवास जिले के बागली में एसडीओपी के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा संजय सिंह बैस (नि.री-24), जो बागली (देवास) में कार्यवाहक एसडीओपी के रूप में पदस्थ थे, उन्हें कार्यवाहक सहायक पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं प्रशिक्षण) नगरीय इंदौर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है। देखें आदेश…

