MP Police का बड़ा ऑपरेशन — 18 लाख की कफ सिरप जब्त, डकैत गिरोह गिरफ्तार….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने नशे के कारोबार, अवैध जुआ-सट्टा और डकैती जैसे गंभीर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रीवा और सीधी जिलों में पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर 4,054 शीशियाँ नशीली कफ सिरप जब्त की हैं, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत ₹18.40 लाख बताई जा रही है। नशे के खिलाफ यह अभियान पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में लगातार जारी है। वहीं, डीजीपी कैलाश मकवाणा के निर्देश पर राज्यभर में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में सैकड़ों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई तथा पुलिस ने ₹60.78 लाख नकद, मोबाइल, वाहन और अन्य सामग्री जब्त की है।

इसी क्रम में मुरैना जिले के थाना स्टेशन रोड क्षेत्र में हुई सनसनीखेज डकैती का पुलिस ने केवल 6 दिन में खुलासा कर दिया। पुलिस ने अंतर्राज्यीय डकैती गिरोह के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर ₹30-30 हजार का इनाम घोषित था। गिरफ्तार बदमाशों से पुलिस ने लगभग ₹20 लाख का मशरूका बरामद किया है, जिसमें नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, एक चार पहिया वाहन और अवैध हथियार शामिल हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *