MP NEWS : CM हेल्पलाइन ने झूठी शिकायत करने वालों की सूची बनाने के लिए जिलों को दिए निर्देश….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय की CM हेल्पलाइन ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिले में झूठी और आदतन शिकायतकर्ता की जानकारी एक निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से संकलित करें। यह कदम मुख्यमंत्री की घोषणाओं, विधानसभा प्रश्नों और समीक्षा बैठकों के आदेशों के संदर्भ में लिया गया है।

CM हेल्पलाइन के संचालक संदीप अष्टाना ने बताया कि संबंधित शिकायतकर्ताओं के बारे में जानकारी दर्ज करने की सुविधा केवल लेवल अधिकारियों की लॉग इन आईडी में उपलब्ध है। जिलों को निर्देशित किया गया है कि वे शिकायतकर्ताओं का नाम, मोबाइल नंबर, कुल शिकायतों की संख्या और उनके बारे में विशेष रिमार्क दर्ज कर कार्यालय को भेजें।

अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि झूठी शिकायत करने वाले या ब्लैकमेल करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ समय पर आवश्यक कार्यवाही की जाए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *