मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़झर के ग्राम दल्काबंधा की निवासी नीलम विश्वकर्मा ने जिला कलेक्टर के समक्ष अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन किया है। जिसमें उल्लेख किया गया है कि नीलम के ससुर बसोरी लाल विश्वकर्मा, जो पंचायत सचिव थे, का 15 अक्टूबर 2023 को निधन हो गया था। उनके पुत्र दुर्गेश विश्वकर्मा को अनुकम्पा नियुक्ति मिलनी थी, लेकिन उनकी भी 21 मार्च 2025 को मृत्यु हो गई।
नीलम का कहना है कि उनके पास जीविकोपार्जन का कोई साधन नहीं है और वे अपने बेटे दक्ष विश्वकर्मा का पालन-पोषण और पढ़ाई नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने कलेक्टर महोदया से निवेदन किया है कि उन्हें ससुर की नौकरी पर आधारित अनुकम्पा नियुक्ति दी जाए, ताकि परिवार का पालन-पोषण और बेटे की शिक्षा जारी रह सके।




