Mp News : ग्रामीण सड़कें अब आधुनिक तकनीक से ! CM ने 17,437 सड़कों की जियो-इंवेंट्री पूरी करने के दिए निर्देश…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

 

 

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की सुगम संपर्कता परियोजना की समीक्षा की और निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण में आधुनिक तकनीक और बेहतर सामग्री का अधिकतम उपयोग किया जाए।

 

परियोजना के तहत 100 से अधिक आबादी वाले मझरों-टोलों और संदीपनि स्कूलों तक सड़कों का निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा। अब प्रत्येक जनपद पंचायत में 3 करोड़ रुपये तक के निर्माण कार्य होंगे। सड़कों का निर्माण VB-G-RAM-G योजना के माध्यम से किया जाएगा। वर्तमान में निर्धारित लक्ष्य 33,655 सड़कों में से 17,437 सड़कों की जियो-इंवेंट्री का कार्य पूरा हो चुका है, जो परियोजना की गति को दर्शाता है।

 

 

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने विभाग को निर्देश दिए कि पिछले माह शुरू किए गए ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ की साप्ताहिक समीक्षा की जाए और ग्रामीणों की जन-भागीदारी बढ़ाई जाए, ताकि यह पहल और प्रभावी हो। इस परियोजना से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की पहुंच बढ़ेगी, स्कूलों तक बच्चों की आवाजाही आसान होगी और पानी-संरक्षण अभियान में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *