Mp News : ई-अटेंडेंस त्रुटि के कारण रुका मानदेय अब होगा जारी….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

भोपाल। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अतिथि शिक्षकों का जुलाई और अगस्त माह का कुछ दिवसों का मानदेय ई-अटेंडेंस प्रणाली में उपस्थिति दर्ज न होने के कारण लंबित रह गया था। ई-अटेंडेंस के प्रारंभिक चरण में तकनीकी और प्रक्रियागत दिक्कतों के चलते कई अतिथि शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाई थी।

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने इस स्थिति को संज्ञान में लेते हुए विभागीय अधिकारियों को सभी लंबित मानदेय शीघ्र भुगतान के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिन अतिथि शिक्षकों की ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं हुई है, उनकी उपस्थिति शाला की उपस्थिति पंजी के आधार पर एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर एंट्री की जाए।

इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद संबंधित दिवसों का मानदेय पोर्टल से जनरेट किया जा सकेगा। संचालनालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था केवल इस विशेष स्थिति के लिए की जा रही है, आगे से अतिथि शिक्षकों का मानदेय केवल ई-अटेंडेंस के आधार पर ही दिया जाएगा। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

—विभाग द्वारा जारी आदेश

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *