Dindori breking news : डिंडौरी में 114 लीटर अवैध शराब, ऑटो वाहन और 12 हजार नगदी सहित आरोपी गिरफ्तार…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब परिवहन के मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ऑटो वाहन क्रमांक MP52R1936 से समनापुर की ओर से डिण्डौरी की तरफ अवैध शराब लेकर आ रहा है । सूचना पर अमरपुर रोड पर नाकाबंदी की गई पुलिस को देखकर आरोपी वाहन की चाबी फेंककर भागने की कोशिश करने लगा जिसे घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ लिया वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दीपावली के अवसर पर शराब बेचने के उद्देश्य से ला रहा था साथ ही आरोपी के घर से भी शराब जप्त की गई

कार्रवाई में पुलिस ने कुल 114.3 लीटर अंग्रेजी शराब जिसकी अनुमानित कीमत 97005 रुपये बताई जा रही है। जप्त की इसके साथ ही एक ऑटो वाहन जिसकी कीमत लगभग 140000 रुपये है। एक काले रंग का विवो मोबाइल कीमत 12000 रुपये और नगदी 12250 रुपये भी बरामद किए गए हैं आरोपी की पहचान शैलेन्द्र उर्फ शैलू मथेस पिता शंभूप्रसाद मथेश उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम मोहदा थाना कोतवाली डिण्डौरी के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत अपराध क्रमांक 602/2025 पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे उपनिरीक्षक भिपेन्द्र पाठक सहायक उपनिरीक्षक अखिलेश श्रीवास अरुण पटेल प्रधान आरक्षक हनुमान सिंह आदित्य शुक्ला देवेन्द्र पटले दीपक पटेल सलीम खान भूवनेश्वरी मरावी आरक्षक हेमंत झारिया बृजेश मरावी सतेन्द्र डहेरिया मनोज आशीष घऱडे एवं मितेन्द्र बघाडे की सक्रिय भूमिका रही। वहीं पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह ने पूरी टीम की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह की सतर्कता और तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *