Mp News: नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, सिर्फ ₹5 में घर बैठे मिलेगा नया कनेक्शन…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं के लिए बिजली कनेक्शन प्रक्रिया को बेहद सरल और सुलभ बना दिया है। कंपनी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं तथा शहरी क्षेत्रों के बीपीएल वर्ग के उपभोक्ताओं को केवल ₹5 में नया बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। उपभोक्ता अब घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित समयावधि में नया कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं।

कंपनी के सरल संयोजन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने पर ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक 44,709 घरेलू और 65,539 सिंचाई पंप कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। वहीं, शहरी क्षेत्रों में बीपीएल कार्डधारकों को 22,106 नए कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने बताया कि उपभोक्ताओं को कंपनी के पोर्टल https://saralsanyojan.mpcz.in:8888/home अथवा UPAY ऐप पर जाकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर ₹5 का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। आवेदन पूर्ण होने के बाद बिजली कंपनी द्वारा निर्धारित समयसीमा में सर्वे और अन्य औपचारिकताएं पूर्ण कर उपभोक्ता के परिसर में कनेक्शन उपलब्ध कराया जाता है। इस पहल से ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान और पारदर्शी बन गई है, जिससे हजारों उपभोक्ताओं को घर बैठे सुविधा मिल रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *