Mp News : सागर पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से चोरी हुआ शिशु सुरक्षित बरामद….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में सागर पुलिस की सजगता और तकनीकी दक्षता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सतर्कता और समन्वय से किसी भी गंभीर अपराध का शीघ्र समाधान संभव है। शिवपुरी जिले से चोरी हुआ एक शिशु सागर पुलिस की तत्पर कार्रवाई से कुछ ही घंटों में सुरक्षित बरामद कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन में जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम, साइबर सेल और फील्ड टीमों के बीच रीयल टाइम समन्वय स्थापित करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर संदिग्ध महिला की पहचान की। कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग टीम ने हर गतिविधि पर नजर रखी। पुलिस की मेहनत रंग लाई और संदिग्ध महिला को एक बस में ट्रेस कर शिशु को सकुशल बरामद किया गया। सागर पुलिस की इस त्वरित और समन्वित कार्रवाई की सराहना हर स्तर पर की जा रही है। पुलिस की इस सफलता ने जहां एक परिवार को राहत दी है, वहीं समाज में कानून व्यवस्था के प्रति भरोसा और मजबूत किया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *