भोपाल। मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग ने 6 अक्टूबर, 2025 को महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। आदेशानुसार, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी दिनेश कुमार मौर्य (2012 बैच) को अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, मध्यप्रदेश शासन में अस्थाई रूप से स्थानांतरित किया गया है।

साथ ही, दिनेश श्रीवास्तव (2010 बैच), वर्तमान में संचालक, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मध्यप्रदेश को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने इस आदेश को मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से अधिसूचित किया है। आदेश में संबंधित अधिकारियों और विभिन्न सरकारी विभागों को इसकी सूचना देने के निर्देश भी दिए गए हैं।





