Dindori News : चित्रों और भाषणों में गूँजी जैव विविधता की आवाज़, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह 2025 के अंतर्गत सामान्य वन मंडल डिंडौरी के वन परिक्षेत्र डिंडौरी में सोमवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वन मंडल अधिकारी पुनीत सोनकर एवं उप वन मंडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह जाटव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं के पंजीयन से हुई, जिसमें शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडौरी, शासकीय हाई स्कूल मुड़की तथा राजूषा हायर सेकेंडरी स्कूल डिंडौरी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस वर्ष का विषय “मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व एवं जैव विविधता” रखा गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें चित्रकला में 32 और भाषण प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को वन मंडल अधिकारी पुनीत सोनकर एवं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी के प्राचार्य द्वारा प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वन परिक्षेत्राधिकारी अतुल बघेल, जैव विविधता क्विज मास्टर अश्वनी साहू, वनपाल एवं वनरक्षकगण सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *