Dindori News : मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण पर निर्वाचन आयोग सख्त — मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए कलेक्टर्स को सटीकता और पारदर्शिता के निर्देश….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश संजीव कुमार झा ने बुधवार को प्रदेश के सभी संभाग आयुक्तों और जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की। बैठक में प्रदेश में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 (Special Intensive Revision – SIR) के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित टाइमलाइन और गाइडलाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता लोकतंत्र की बुनियाद है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रामप्रताप सिंह जादौन, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय श्रीवास्तव, श्रीमती सुरभी तिवारी और राजेश यादव भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जिलेवार समीक्षा करते हुए विशेष पुनरीक्षण की प्रगति, मतदाता सूची के अपडेट, नये मतदाताओं के नाम जुड़ने और पुराने नामों के संशोधन की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की।

डिंडौरी जिले से जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी जे.पी. यादव, सभी ईआरओ (Electoral Registration Officer), एईआरओ (Assistant ERO), बीएलओ (Booth Level Officer), मास्टर ट्रेनर तथा निर्वाचन सुपरवाइजर वर्चुअल बैठक में शामिल हुए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी कहा कि प्रत्येक जिले में विशेष पुनरीक्षण कार्य की दैनिक मॉनिटरिंग की जाए और निर्धारित समयसीमा में मतदाता सूची का अद्यतन कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि आगामी चुनावों के लिए मतदाता सूची पूरी तरह सटीक और त्रुटिरहित तैयार हो सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *