Mp Education Update : बीएड शिक्षकों के लिये अनिवार्य ब्रिज कोर्स शुरू, 25 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन नहीं तो जाएगी नौकरी…?

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

भोपाल। लोक शिक्षण संचालनालय ने प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ष 2020 के आधार पर नियुक्त बीएड योग्यताधारी शिक्षकों के लिये महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेशों के अनुपालन में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) द्वारा बीएड शिक्षकों हेतु अनिवार्य ब्रिज कोर्स की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

निर्देशों के अनुसार संबंधित शिक्षक 25 दिसंबर 2025 तक एनआईओएस के पोर्टल bridge.nios.ac.in पर अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कर ब्रिज कोर्स में सम्मिलित हों। निर्धारित समय-सीमा में रजिस्ट्रेशन न कराने या कोर्स उत्तीर्ण न करने की स्थिति में ऐसे प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति न्यायालय के आदेशानुसार जारी नहीं रखी जा सकेगी। संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि सभी बीएड योग्यताधारी प्राथमिक शिक्षक समय-सीमा का पालन करते हुए ब्रिज कोर्स की प्रक्रिया पूर्ण करें, अन्यथा उनकी सेवा पर सीधा प्रभाव पड़ेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *