Education News : डिंडौरी–मंडला में शिक्षकों की 91% ऑनलाइन उपस्थिति, सख्ती का दिखा असर….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी/मंडला। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज कराने के निर्देशों का प्रभाव अब साफ दिखाई देने लगा है। पूरे प्रदेश में जहां औसत उपस्थिति 60% से ऊपर पहुंची है, वहीं डिंडौरी और मंडला जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 91% ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की है। दोनों जिलों की यह उपलब्धि प्रदेशभर में सराही जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में हुई शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली को और सख्ती से लागू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शिक्षकों के वेतन भुगतान को भी अब ऑनलाइन उपस्थिति से ही जोड़ते हुए सीधे भोपाल से जनरेट करने की तैयारी की जा रही है।

इस संबंध में सभी विभागीय डीडीओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि प्रत्येक शिक्षक की उपस्थिति शत-प्रतिशत पोर्टल पर दर्ज कराई जाए और समय पर उपस्थिति सुनिश्चित हो। वहीं विभाग़ का कहना है कि नई व्यवस्था से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी बल्कि शिक्षण व्यवस्था में सुधार होगा और विद्यार्थियों को नियमित गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *